Bihar To Bankok Direct Flight: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर, तीन देशों के लिए सीधी विमान सेवा 14 अक्तूबर से शुरू

admin
Join Our WhatsApp Group Join Now
Join Us On Telegram Join Now

Bihar To Bankok Direct Flight: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए आज एक राहत बड़ी खबर जारी की गई है, बिहार जैसे राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई जहाजो का उड़ना एक सपना जैसा है जो कि अब धीरे-धीरे साकार होता दिख रहा है। आगामी 14 अक्टूबर से बिहार से तीन अलग-अलग देशों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जा रही है।

हनोई वियतनाम के लिए 8 चार्टर्ड फ्लाइट

बिहार की गया जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 14 अक्टूबर को इंटरनेशनल उड़ान शुरू करने का शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें मुख्यतः तीन देशों के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू की जाने वाली है जिसमें सर्वप्रथम म्यांमार दूसरा भूटान एवं तीसरा थाईलैंड है। चौथे स्थान पर हनोई वियतनाम का नाम है यहां के लिए चार्टर्ड फ्लाइट शुरू करने की योजना तैयार की गई है इसे भी 14 अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा।

GAYA INTERNATIONAL AIRPORT FLIGHT

सप्ताह में छह दिन होगा विमान का संचालन, जानिए पूरा शेड्यूल

मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार एयरवेज 14 अक्टूबर से अपने शेड्यूल फ्लाइट का संचालन करेगा, म्यांमार के यंगून शहर से गया एवं गया से यंगून के लिए सप्ताह में 6 दिन मंगलवार गुरुवार शुक्रवार शनिवार तथा रविवार को विमान सेवा मुहैया कराई जाएगी, तथा म्यांमार एयरलाइंस की ओर से सप्ताह में चार दिन सोमवार बुधवार शुक्रवार और रविवार को विमान सेवा संचालित की जाएगी।

बिहार से बैंकॉक आने जाने वाले यात्रियों को मिला बड़ा तोहफ़ा

बिहार से बैंकॉक जाने वाले हवाई यात्रियों को बड़ी सहूलियत देते हुए पहली बार नोकिया के द्वारा 29 अक्टूबर से सप्ताह में 3 दिन रविवार बुधवार एवं शुक्रवार को बोधगया से बैंकॉक के लिए सीधी विमान सेवा शुरू की जा रही है। बैंकॉक जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए 29 अक्टूबर से थाई स्माइल एवं एयर एशिया की शेड्यूल फ्लाइट शुरू की जाएगी।

थाई स्माइल 327 यह फ्लाइट बैंकॉक से भारतीय समय अनुसार 12:20 पर टेक ऑफ करेगा एवं बिहार के गया जिले में दोपहर 2:00 बजे पहुंचेगी, वापसी में विमान डब्ल्यू ई 328 गया एयरपोर्ट से दोपहर 3:00 बजे उड़ान भर के शाम 7:40 पर बैंकॉक पहुंचेगी। वहीं एयर एशिया के फ्लाइट की बात की जाए तो इसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार है इसे सप्ताह में तीन दिन रविवार बुधवार और शुक्रवार को संचालित किया जाना है जिसकी फ्लाइट संख्या एचडी 122 यह बैंकॉक से सुबह 8:20 पर रवाना होगा तथा 10 मिनट पर गया में लैंडिंग का समय निर्धारित किया गया है।

पढ़िए हनोई वियतनाम के लिए चार्टर्ड फ्लाइट का शेड्यूल

हनोई वियतनाम की बात की जाए तो यहां के लिए आठ चार्टर्ड फ्लाइट को उतर गया है इनका शेड्यूल 9 अक्टूबर 22 अक्टूबर 2 नवंबर 11 नवंबर 16 नवंबर एवं 30 नवंबर के अलावा 23 दिसंबर और 1 जनवरी को भी निर्धारित कर दिया गया है।

Share This Article