DRDO Ministry Of Defence Recruitment : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की ओर से एक नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत 51 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जिसमें साइंटिफिक सी साइंटिफिक डी साइंटिफिक ई एवं साइंटिफिक एफ के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इन पदों को भरने के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से संबंधित विस्तृत जानकारी पोस्ट में नीचे बताई जा रही है।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ कर दिए गए हैं। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 दोपहर 3:00 बजे तक रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा तक या उससे पहले आवेदन फार्म आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं। क्योंकि इस समय सीमा के बाद में ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Water Resources Department 4497 Recruitment जल संसाधन विभाग 4497 पदों पर भर्ती
आयु सीमा
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार एससी एसटी एवं आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान दिया गया है। इसलिए आवेदन कर्ता आवेदन फार्म के साथ में आयु सीमा को प्रमाणित करने वाले आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
आवेदन फार्म शुल्क
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती के जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। एससी एसटी दिव्यांग और महिला आवेदन कर्ता के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में विभिन्न पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए वेतन एवं चयन इस प्रकार किया जाएगा।
चयन:- इस भर्ती के अभ्यर्थियों का चयन शॉर्ट लिस्ट निकालकर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
वेतन:-
- साइंटिफिक C :- ₹67,700
- साइंटिफिक डी:- ₹78800
- साइंटिफिक ई:- ₹1,23,100
- साइंटिफिक एफ:- ₹1,31,100
Nexon का लोहा ठंडा कर रही Mahindra की दमदार SUV, तगड़े फीचर्स के साथ माइलेज भी है जबरदस्त
शैक्षणिक योग्यता
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। जानकारी के लिए बता दे की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बैचलर पास रखी गई है। इसके अलावा पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध करवाई गई है। अधिकारी नोटिफिकेशन के पीडीएफ फाइल की लिंक पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दी गई है वहां से अभ्यर्थी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में विभिन्न पदों पर भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वहां भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है उसमें उपलब्ध संपूर्ण जानकारी को चेक करना है।
- नोटिफिकेशन में दी गई संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करना है।
- संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
- मांगी गई संपूर्ण जानकारी के साथ में वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है।
- रजिस्ट्रेशन पूर्ण करने के बाद में लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड डालकर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना है।
- दस्तावेजों से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करना है।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर लेने के बाद में सबमिट कर देना है।
Important Link
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Our Home | Click Here |
Follow Us | Click Here |