Food Corporation Of India Consultant Recruitment 2023: भारतीय खाद्य निगम में संविदा के आधार पर सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन fci.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी हुआ है। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय खाद्य निगम बाराखंबा लेन नई दिल्ली में संविदा के आधार पर सलाहकार के पद को भरा जाएगा। इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है।
पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां
भारतीय खाद्य निगम सलाहकार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑफलाइन तरीके से मांगे गए हैं।
ऑफलाइन आवेदन फार्म में 21 अक्टूबर 2023 से प्रारंभ कर दिए गए हैं।
आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 नवंबर 2023 रखी गई है।
अभ्यर्थी इस निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्योंकि इस समय सीमा के बाद में किसी भी तरह के आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इसलिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन फार्म 3 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर लें।
BSSC Inter Level Vacancy 2023 : बिहार एसएससी इंटर लेवल बहाली को लेकर नया नोटिस.
आयु सीमा
भारतीय खाद्य निगम सलाहकार पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए अधिकतम आयु 61 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट का भी प्रावधान दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थी आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन फार्म के साथ किसी बोर्ड कक्षा की अंक तालिका या जन्मतिथि प्रमाण पत्र को संलग्न करें।
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय खाद्य निगम में संविदा के आधार पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता सिविल इंजीनियरिंग पास रखी गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या उसके समकक्ष पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन में पीडीएफ फाइल के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। नोटिफिकेशन के पीडीएफ फाइल की लिंक पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।
वहां से अभ्यर्थी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
भारतीय खाद्य निगम में संविदा के आधार पर सलाहकार पदों पर भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले भारतीय खाद्य निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद होम पेज पर ऑल न्यूज एंड अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- वहां पर भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है उसमें उपलब्ध संपूर्ण जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करना है।
- संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकलवाना है।
- मांगी संपूर्ण जानकारी दस्तावेज से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अटैच करनी है।
- आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भर लेने के बाद में सबमिट कर देना है।
- एवं आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।
ITBP Constable 248 Recruitment भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती
Important Link
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Our Home | Click Here |
Follow Us | Click Here |