ITBP Constable 248 Recruitment भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती

admin
Join Our WhatsApp Group Join Now
Join Us On Telegram Join Now

ITBP Constable 248 Recruitment: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए नवीनतम नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आइटीबीपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी हुआ है। जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा के 248 पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के चयनित अभ्यार्थियों को वेतन 21700 से 69100 रुपए तक दिया जाएगा। इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है।

पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करने के पश्चात अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने की महत्वपूर्ण तिथियां

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन तरीके से मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन फार्म 13 नवंबर से 28 नवंबर 2023 तक भरे जाएंगे। अभ्यर्थी इस निर्धारित की गई समय सीमा को ध्यान में रखकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। क्योंकि निर्धारित की गई समय सीमा के बाद में ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा एवं किसी भी माध्यम से भरे गए आवेदन फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए आवेदन फार्म 28 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर लें।

ITBP Constable 248 Recruitment भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल 

आयु सीमा : ITBP Constable 248 Recruitment

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। जबकि इस भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 28 नवंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी।

सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान दिया गया है।

आवेदन शुल्क

आइटीबीपी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क किस प्रकार रखा गया है:

जनरल, OBC, EWS आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है। sc st एवं महिला आवेदन कर्ता के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से करना है।

BPSC Shikshak Bharti : इस तरीके से नए शिक्षकों को अलॉट होगा स्कूल.

शैक्षणिक योग्यता

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कांस्टेबल भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इसके साथ‌ अभ्यर्थी खिलाड़ी होना भी आवश्यक है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इसके अलावा भर्ती के संदर्भ में डिटेल जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के पीडीएफ फाइल में उपलब्ध करवाई गई है।

चयन प्रक्रिया

आइटीबीपी कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों का चयन निम्नानुसार किया जाएगा:-

  • शारीरिक मानक परीक्षण
  • दस्तावेज सत्यापन
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षण

विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की लिंक पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।

Sarkari Vacancy : 10वीं, 12वीं वाले ध्यान दें इन 5 विभागो मे निकली बंपर भर्ती फार्म भरदो नौकरी पक्की

आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

आइटीबीपी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती का ऑनलाइन आवेदन फार्म अधिकारी वेबसाइट के माध्यम से भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • उसके बाद रिक्रूटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • वहां भर्ती का नोटिफिकेशन दिया गया है उसमें दी गई संपूर्ण जानकारी चेक करना है।
  • नोटिफिकेशन में उपलब्ध संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई संपूर्ण जानकारी दस्तावेजों से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करनी है।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन तरीके से करना है।
  • आवेदन फॉर्म पूर्ण रूप से भर लेने के बाद में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • एवं आवेदन फार्म की एक प्रति निकल कर अपने पास रखें।
Official WebsiteClick Here
Our HomeClick Here
Apply OnlineComing Soon
Follow UsClick Here

Share This Article